फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज सेवा ही सर्वोपरि है

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। नया विचार नई ऊर्जा फाउंडेशन की बैठक में समाज के वंचित वर्ग के लोगों की सेवा करने का निर्णय लिया गया। बैठक में आर्थिक रूप से अक्षम बच्चों को शिक्षित बनाने और शिक्षित युवाओं को कोचिंग देकर प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल कराने का निर्णय भी लिया गया।
विज्ञापन

निकटवर्ती ग्राम कलाली में आयोजित एक बैठक में फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष वीर सिंह चौहान ने कहा कि नया विचार नई ऊर्जा फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य समाज के जरूरतमंद और वंचित वर्ग के लोगों को आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराना है। उन्होंने इसके लिए विकास खंड के 20 गांवों को गोद लिए जाने की योजना की जानकारी दी। कहा कि शिक्षित समाज ही राष्ट्र को सबल बना सकता है। बैठक में ब्लाक कार्यकारिणी का गठन किया गया। पवन कुमार को ब्लाक अध्यक्ष और नीरज कुमार को महासचिव मनोनीत किया गया। इस अवसर पर मुजाहिद चौधरी, नरेंद्र कुमार, अरूण त्यागी, आनंद कुमार, भूदेव सिंह, चमन सिंह, इरफान अली, कमल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें