फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग की अनुमति बिना हो रहे निर्माण को रुकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। वन विभाग की कार्रवाई और मामला दर्ज होने के बाद भी स्कूल भवन के निर्माण का काम रविवार को फिर से शुरु कर दिया। जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंच रुकवा दिया। स्कूल स्वामी के खिलाफ पहले ही रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस ने डीपीएस स्कूल के भवन निर्माण को रुकवा दिया। गौरतलब है कि गजरौला में हाइवे किनारे हस्तिनापुर वन्य जीव विहार क्षेत्र में बिना अनुमति स्कूल भवन का निर्माण किया जा रहा है। शुक्रवार को वन क्षेत्राधिकारी हसनपुर सुभाष चौधरी पुलिस बल को साथ लेकर मौके पर पहुंचे थे। उक्त निर्माण को टीम ने रुकवा दिया था। इस स्कूल के निर्माण करने पर पहले भी वन विभाग ने निर्माण कार्य पर रोक लगाते हुए सड़क की ओर खाई खोद दी थी। लेकिन स्कूल स्वामी ने दूसरे रास्ते से निर्माण सामग्री लाकर निर्माण फिर शुरु कर दिया। बिना एनओसी के निर्माण कार्य करने पर वन रक्षक राजवीर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर स्कूल स्वामी डां सुभाष सिंघल निवासी मुरादाबाद के खिलाफ धारा 26/3 और 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी रविवार को फिर निर्माण जारी रखा गया। जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कड़ी हिदायत दी और निर्माण रुकवा दिया। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि स्कूल का निर्माण रुकवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें