फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: 17 लाख मतदाता आज बनेंगे भाग्यविधाता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। अमरोहा लोकसभा सीट के लिए शुक्रवार को होने वाले मतदान में अमरोहा, धनौरा, हसनपुर एवं नौगांवा सादात व हापुड़ जिले की गढ़ विधानसभा के 17,16,641 मतदाता अपने सांसद को चुनेंगे। अमरोहा लोकसभा के लिए इस बार तीन प्रमुख दलों सहित कुल 12 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगा। मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों केंद्रों तक पहुंच गई हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मंडी समिति परिसर में मतदान में लगे कार्मिकों एवं पुलिस बल को रवाना किया गया। जिसके लिए पिछले कई दिनों से मंडी समिति परिसर में बैरिकेडिंग कर तैयारी की जा रही थी। यहां अमरोहा के कुल 1486 पोलिंग बूथों पर पोलिंग पार्टियाें को रवाना किया गया। देर शाम तक सभी पोलिंग बूथों पर मतदान कार्मिकों एवं पुलिस कर्मियों को भेजा जा चुका था। डीएम राजेश कुमार त्यागी एवं एसपी कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में एडीएम सुरेंद्र सिंह तथा सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा व्यवस्था संभाले रहे। सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा ने बताया कि सभी 1486 बूथों पर कुल 6093 मतदान कार्मिकों चुनाव कराएंगे है। जिसमें दस प्रतिशत कार्मिक रिजर्व रखे गए हैं। जबकि गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा के लिए हापुड़ से पोलिंग पार्टियों पहुंची।
विज्ञापन



ये हैं अमरोहा सीट के प्रत्याशी

प्रत्याशी - दल

कंवर सिंह तंवर - भाजपा

डॉ. मुजाहिद हुसैन - बसपा

दानिश अली - कांग्रेस-सपा

सुहेल हैदर - अखिल भारतीय परिवार पार्टी

कुशाग्र - निर्दलीय

नरेंद्र सिंह - निर्दलीय
कुमदेश कुमार - निर्दलीय

काशिफ हुसैन - निर्दलीय

जीतपाल राणा - निर्दलीय

दानिश पुत्र नफीस - निर्दलीय
सुरेश - निर्दलीय

नईमुद्दीन - निर्दलीय

-

कुल आबादी - 3011782
कुल मतदाता - 1716641
पुरुष - 908551
महिला - 808035
थर्ड जेंडर - 55
-
जाेन - 11



सेक्टर- 110

-



मतदान केंद्र - 910

मतदेय स्थल - 1486
क्रिटिकल मतदान केंद्र - 232
क्रिटिकल बूथ - 434

वल्नरेबिल मतदान केंद्र - 8
वल्नरेबिल बूथ - 10

वेबकास्टिंग मतदेय स्थल - 744
-



विधानसभा वार मतदाता

विधानसभा - पुरुष - महिला - अन्य - कुल मतदाता
धनौरा - 184725 - 163974 - 22 - 348721
नौगांवा सादात - 174490 - 156920 - 5 - 331415

अमरोहा - 164189 - 148223 - 4 - 312416
हसनपुर - 195330 - 175588 - 18 - 370936

गढ़मुक्तेश्वर - 189817 - 163330 - 6 - 353153

कुल योग - 908551 - 808035 - 55 - 1716641
-


आपातकाल स्थिति में इन नंबरों पर दें सूचना
डीएम - 9454417571
एसपी - 9454400281
एडीएम(वि/रा) - 9454417642
एएसपी - 9454401068
पुलिस - 112
फायर स्टेशन - 101
एंबुलेंस - 108
निर्वाचन कंट्रोल रूम - 05922-252221, 252224, 252226, 252227
टोल फ्री नंबर - 1950
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें