शुक्रवार का दिन राहत भरा रहा। सरकारी अस्पतालों में जांच के दौरान डेंगू का एक भी मरीज नहीं मिला। बुखार के 167 मरीज मिले हैं। वहीं 180 केंद्र पर 15927 लोगों ने कोरोना बचाव का टीका लगवाया है।
सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को डेंगू का मरीज नहीं मिला है। सभी सरकारी अस्पतालों में ओपीडी में 3323 को देखे गए। जिनमें बुखार के 167, टाइफाइड के 2, डायरिया के 19 मरीज मिले हैं। कोविड-19 जांच के लिए 973 के नमूने जांच को लिए हैं। वहीं दूसरी ओर कोरोना से बचाव के लिए 180 केंद्रों पर 34100 मरीजों के सापेक्ष 15927 लोगों को टीका लगाया गया। सीएमओ डॉ.संजय अग्रवाल ने आंकड़ों की पुष्टि की है और डेंगू मरीज न मिलने पर राहत की सांस ली है।