फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में नहीं थम रही सरकारी गल्ले की कालाबाजारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। जिले में सरकारी गल्ले की कालाबाजारी थमने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को फिर से चालीस टन अनाज पकड़ लिया गया जोकि, दिल्ली में ठिकाने लगाए जाने के लिए जा रहा था। ब्रजघाट चौकी पर अनाज से भरे ट्रक पकड़ लिए गए। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

बुधवार की तड़के ब्रजघाट चौकी पर गंगा का पुल पार करने से पहले ही पूर्ति विभाग और पुलिस की टीम ने सात ट्रकों को रोका। इनमें गरीबों को बांटे जाने वाला गेंहू और चावल भरा हुआ था। दो ट्रक चालकों ने मंडी शुल्क की रसीदें दिखाकर किसान होने का हवाला दिया। वहीं दिल्ली में गेंहू बेचने की बात कही। जिस पर मंडी समिति अमरोहा के सचिव निरंकार सिंह भी जांच के लिए पहुंच गए। वहीं ट्रकों में जो बोरी भरी हुई थी, उन पर खाद्य निगम की छाप थी। जिसके चलते एफसीआई की टीम को भी बुलाया गया। जिससे बोरियों की पहचान की जा सके। बुधवार की शाम करीब आठ बजे तक अनाज की जांच चलती रही। जिनमें दो ट्रकों में सरकारी अनाज की पुष्टि नहीं हुई। जिन्हें भेज दिया गया। वहीं चार ट्रकों में पूरी तरह से सरकारी गल्ला भरा होने की बात सामाने आई। जिसे चालीस टन आंका गया है। ब्रजघाट चौकी पर दिनभर कई विभागों के अधिकारियों का जमावड़ा लगा रहा। वाणिज्यकर के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। सभी ने अपने अपने स्तर से जांच की। समाचार लिखे जाने तक भी जांच चल रही थी। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मदद की जा रही है। तहरीर मिलते ही आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया जाएगा।

तीन दिन पहले भी पकड़ा जा चुका है राशन
गजरौला। गजरौला थाना क्षेत्र के गांव नगलिया बहादरपुर में छापेमारी हुई थी। यहां संतबीर के घर से करीब दौ सौ क्विंटल अनाज पकड़ा गया था। यह अनाज गरीबों को सस्ती दरों परदिया जाना था। लेकिन, राशन डीलरों से सांठगांठ करते हुए कालाबाजारी कर ली गई। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है।
विज्ञापन


आटा मिलों और दूसरे जिलों में खप रहा राशन
गजरौला। जिस तरह से ब्रजघाट चौकी पर बुधवार को राशन पकड़ा गया। यह साबित करने के लिए काफी है कि दूसरे जिलों या प्रदेशों में अमरोहा का सरकारी गल्ला खपाया जा रहा है। अगर ये ट्रक ब्रजघाट पुल को पार कर जाते तो फिर पकड़ में आने संभव नहीं थे। सूत्रों की मानें तो रात के अंधेरे में यहां से राशन लोड करते हुए निकाल दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें