फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरों की जिंदगी के लिए किया रक्तदान का महादान

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरों की जिंदगी के लिए किया रक्तदान का महादान
विज्ञापन


जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने फीता काट कर किया शुभारंभ
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में पहुंचे रक्तदाता


अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा।
जिला अस्पताल में सुबह 10 बजे अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने संयुक्त रुप से फीता काटकर शुुुभारंभ किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि अमर उजाला का ये कदम सराहनीय है। इस महादान के लिए सभी सामाजिक संगठनों व सामाजिक लोगों को आगे आना चाहिए। ऐसे शिविर लगते रहने चाहिए। उधर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट ब्लड से चार लोगों की जान बच सकती है। ऐसे महादान में सभी को आगे आना चाहिए। जो लोग रक्तदान करने से घबराते हैं। उन्हें जागरुक करना चाहिए।
रक्तदान के लिए लोगों में उत्साह इस तरह नजर आया कि सुबह साढ़े नौ बजे से ही रक्तदाता पहुंचने शुरु हो गए। गांव पैम्बरपुर निवासी दुकानदार सोनू चौहान और मनुपुर गांव के पहलवान श्रवण कुमार ने सबसे पहले पहुंच कर रक्तदान किया। इसी कड़ी में जहां 57 साल के कौशल कुमार गुप्ता ने इस महादान में हिस्सा लिया तो वहीं रोटरी क्लब और माहेश्वरी सभा के पदाधिकारियों ने भागीदारी की। व्यापारी और छात्र भी पीछे नहीं रहे। भाजपा नगराध्यक्ष राकेश वर्मा भी अपने साथियों के साथ रक्तदान करने पहुंचे। शिविर में स्वास्थ्य कर्मी और बिजली विभाग के अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। चिलचिलाती गर्मी में भी रक्तदाताओं का उत्साह नहीं टूटा। शिविर में 32 यूनिट ब्लड का सहयोग मिला। इस अवसर पर सीएमओ एसके जैन, एसएमओ डा. दिनेश खत्री, सीएमएस रामनिवास समेत डा. सीपी यादव, एलटी एके चौधरी, मोहित चौधरी, शिवेन पैसल, विवेक शर्मा, ललित नारायण, अनुपम, प्रीति, नीतू, संजीव आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये बने अमरोहा के महादानी

जोया के कौशल कुमार गुप्ता ने 37वीं बार रक्तदान का महादान किया। चकबंदी विभाग के राजीव कुमार ने 39वीं बार रक्तदान किया। इनके अलावा चकबंदी विभाग के सीके भारद्वाज, भाजपा नगराध्यक्ष राकेश वर्मा, रोटरी क्लब अध्यक्ष विशाल गोयल, डिडौली के महेश कुमार गुर्जर, गजस्थल के रमन गुप्ता, सिरसा खुमार के इसरार अली, माहेश्वरी सभा के सचिव राहुल मोहन माहेश्वरी, एक्सईएन दीपक अग्रवाल, जेई सूर्यकांत शर्मा, हसनपुर के व्यापारी ओमवीर सिंह, स्वदेशी जागरण मंच के पदाधिकारी नवीन माहेश्वरी, बिजली कर्मचारी श्याम कुमार सागर, मोहल्ला काली पगड़ी के शक्ति कुमार, मोहल्ला बेगम सराय के मोहम्मद मुजम्मिल, हसनपुर के मुदित कुमार शर्मा एडवोकेट, नवनीत माहेश्वरी मोहल्ला बड़ा बाजार, पैगम्बर पुर के व्यापारी सोनू चौहान, मनुपुर के पहलवान श्रवण कुमार, हसनपुर के विवेक कुमा, डिडौली के व्यापारी महेश कुमार, रामनगर के किसान सुुनील कुमार, मूढ़ा खेड़ा के गौरव कुमार, सरकारी कर्मचारी सन्नी देओल, शहबाजपुर पट्टी के अजय पाल, नौगावां सादात के एनसीसी कैडेट अमित वर्मा, बहादुरपुर खुर्द के रिंकू कुमार, जोया के ललित मोहन, मनोज कुमार समेत 32 रक्तदाताओं ने रक्तदान के इस महादान में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें