दअमरोहा। 132 केवी सब स्टेशन में टेक्निकल काम के चलते दो घंटा तक बिजली गुल रही। इसके चलते गर्मी और उमस से लोग उबल गए। बिजली विभाग के खिलाफ लोगों में गुस्सा देखने को मिला। शाम लगभग चार बजे बिजली आई। इसके बाद लोगों को सुकून मिला।
गुलड़िया स्थित 132 सब स्टेशन में शुक्रवार को दोपहर दो बजे बसवार का मेंटीनेंस शुरू हुया। इसके चलते शहर के गुलड़िया, 99, कलक्ट्रेट, दाउसराय और अहरोई सब स्टेशन से जुड़े फीडर की आपूर्ति बाधित हो गई। शहर के बटवाल, दानिश मंदान, रेलवे स्टेशन रोड, आजाद रोड, कोट बाजार, बड़ा दरबार, लाल मस्जिद, कटकुई, तहसील इलाका, तलवार शाह, आवास विकास, सुबोध नगर, कैलसा बाइपास, मुल्लाना, सराय कोहना, कुरैशी, बिजनौर रोड, मोती नगर आदि इलाके में बिजली गुल हो गई। उस वक्त लोग घरों में जुमा की नमाज के बाद आराम के मूड में थे, लेकिन बिजली की कटौती से खलल पड़ गई। उन्होंने सब स्टेशन में संपर्क साधा। हालांकि कर्मचारियों ने कोई जानकारी नहीं दिया। वहीं इलाके के जेई का मोबाइल भी स्वीच ऑफ रहा। इसके चलते लोगों में नाराजगी रही। उमस और गर्मी से लोग बेहाल हो गए। किसी तरह लोगों ने समय काटा।
विकास भवन में फॉल्ट से बिजली गायब
अमरोहा। विकास भवन में टेक्निकल फॉल्ट से बिजली गायब रही। इसके चलते विभागों में कामकाज प्रभावित रहा। जेनरेटर चला कर काम काज निपटाया गया। सीडीओ प्रहलाद सिंह ने एसडीओ को तलब किया। इसके बाद एसडीओ सुरेंद्र यादव उनके पास पहुंचें। उन्होंने केबिल का पड़ताल किया। इसके बाद वायरिंग में आंतरिक खराबी बताया।
बिजली की चोरी में आठ पर केस
अमरोहा। बिजली विभाग ने शुक्रवार को अभियान चलाया। इसके तहत विभिन्न मोहल्लों में आठ लोग बिजली की चोरी करते पकड़े गए। एसडीओ सुरेंद्र यादव ने बताया कि सैनी गली, सराय कोहना, बटवाल आदि इलाके में टीम ने जांच की।