फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी का कार्यक्रम कल, विभागों में हलचल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सीएम योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम तय होने के बाद शुक्रवार को जिले के अफसर हरकत में रहे। कलक्ट्रेट और विकास भवन के दफ्तरों में हलचल रही। लंबित प्रकरणों पर जवाब दाखिल करने में जुटे रहे। देर शाम तक कर्मचारियों ने विभिन्न मामलों का रिकार्ड खंगाला। इसके अलावा सीएम योगी से पूरी हो चुकी कुछ परियोजना का लोकार्पण और शिलान्यास कराने के लिए माथापच्ची की गई।
विज्ञापन

सीएम जिले के विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। इसके चलते शुक्रवार को विकास भवन के विभिन्न दफ्तर गुलजार रहे। विभागीय अफसरों ने लंबित कार्यों को जवाब तैयार किया। डीएसटीओ कार्यालय में विभिन्न विभागों ने विकास कार्यों के बारे में अवगत कराया। इसके बाद इसे फाइल की शक्ल देने में जुट गए। ऐसा माना जा रहा है कि वह कुछ परियोजना का लोकार्पण कर सकते हैं। वहीं कुछ प्रोजेक्ट का शिलान्यास भी संभावित है। इसके लिए देर रात क अफसरों ने माथापच्ची की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें