फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर हादसे में बच्ची समेत तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर (अमरोहा)। जोया टोल प्लाजा के निकट तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक मासूम सहित तीन की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शवों का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव रायपुर शहजादपुर निवासी राहुल फौजी है। उनकी पोस्टिंग पश्चिमी बंगाल के मालदा में हैं। वह चार दिन पहले छुट्टी पर घर आए थे। गुरुवार की दोपहर राहुल अपनी बेटी काव्या, चचेरे भाई जोगिंद्र और मुनीश, संभल के असमोली थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर निवासी मंजीत और धनौरा के गांव रसूलपुर निवासी साढू़ साहिल के साथ कार में सवार होकर अपनी ससुराल देहात थाना क्षेत्र के गांव बारसपुर जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार जोया टोल प्लाजा कि निकट पहुंची। तभी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में जोगिंद्र (25) पुत्र राजवीर और मंजित (36) की मौके पर ही मौत हो गई। जोगिंद्र और मंजीत आपस में सगे साढू़ हैं। सूचना मिलतेे ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत में मुरादाबाद रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान फौजी की बेटी काव्या (2) ने दम तोड़ दिया। हादसे में घायल फौजी राहुल, साढू़ का बेटा और चचेरा भाई मनीश की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तीन मौतों से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

कैबिनेट मंत्री ने ढांढस बंधाया
अमरोहा। रजबपुर थाना क्षेत्र में हाईवे स्थिज जोया टोल प्लाजा के निकट सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। यहां गमजदा परिजनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने परिजनों को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन


घर का इकलौता चिराग था जोगिंदर
अमरोहा। रजबपुर थाना क्षेत्र में हाईवे पर हादसे में जान गवाने वाला जोगिंद्र घर का इकलौता चिराग था। उसके पिता राजवीर सिंह पेशे से किसान है। जबकि उसकी मां संजोकता देवी हाउस वाइफ हैं। परिजनों के मुताबिक जोगिंद्र की शादी 25 फरवरी को क्षेत्र के गांव पूठी से हुई थी। परिवार खुशी-खुशी रहता था। लेकिन गुरुवार को घर का चिराग बुझने से कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें