फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसलों के अमृत बनकर बरसे बदरा, किसान खुश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमरोहा। उमड़-घुमड़ के आए बदरा सोमवार की सुबह फसलों के लिए अमृत बनकर बरसे। बारिश होने के किसानों के चेहरे खिल उठे। करीब बीस मिनट हुई बारिश ने गर्मी से निजात दिलाई। बादल छाए हुए है। हालांकि बारिश होने के बाद उमस बढ़ने से लोगों दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रविवार की शाम छाए बादलों से मौसम बदल गया। ठंडी हवाएं चलीं। रातभर पर बादल बरसने को बेताब दिखे। सोमवार की तड़के में बदरा झमाझम बरसे। बरसात होने से किसानों के चेहरे पर खिल उठे। हालांकि बारिश मात्र बीस से तीस मिनट पड़ी। जिससे शहर की सड़कों पर जलभराव हो गया। राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। करीब दस बजे के बाद धूप खिली। जिससे उमस बढ़ गई। दिन का तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री रहा। इस बारिश से गर्मी से थोड़ी राहत मिली। वहीं किसान भी खुश हो गए। फसलों को नमी के लिए सिंचाई की जरूरत थी। बरसात से खेतों में नमी भी आ गई है। इस बारिश से फसलों को बेहद फायदा होगा। वहीं मौसम वैज्ञानिकों की माने तो मंगलवार को भी हल्के बादल छाए रहेंगे। साथ ही गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें