फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूटा आक्रोश, बिजली घर में ताला डाल कर भागे कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात। जब्दी गांव में हाईटेंशन करंट दौड़ने के कारण लोगों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने बिजली कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। बहादरपुर खुर्द के बिजली घर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों में गुस्सा देख बिजली कर्मचारी ताला डालकर फरार हो गए। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए धरना शुरू कर दिया। देर शाम तक ग्रामीणों का धरना जारी था।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव जब्दी में तेज धमाके के साथ फाल्ट हुआ। खंभों पर फैले तारों से चिंगारी निकलने लगी। तभी ग्रामीणों ने बिजली घर को फोन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि किसी भी कर्मचारी ने फोन तक नहीं उठाया। जिसकी वजह से इतना बड़ा हादसा हो गया। यह सब बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही का नतीजा है। गुस्से से बौखलाएं ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्राली से बिजली घर पहुंच गए, लेकिन, इससे पहले ही वहां मौजूद कर्मचारी बिजली घर में ताला डालकर फरार हो गए। ग्रामीण डीएम, बिजली एसई या फिर एक्सईएन को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि अधिकारी मौकेे पर आकर लोगों की बात सुनें। बताएं कि क्यों हुआ हादसा। कौन है इसका जिम्मेदार, बिजली घर पर तैनात अधिकारी कर्मचारियों ने क्यों नहीं उठाया फोन। इस दौरान ग्रामीणों के धरने में शामिल हुए भाजपा नेता राहुल चौहान ने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों की लापरवाही से आए दिन हादसे हो रहे हैं। बावजूद इसके जिम्मेदार चुप्पी साधकर बैठे हैं। ग्रामीणों के लाखों रुपये के बिजली के उपकरण फुंक गए हैं। पंद्रह से अधिक लोग झुलस गए हैं। दो लोग गंभीर रूप से घायल है। आखिर कौन इसकी भरपाई करेगा। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक अधिकारी मौके पर आकर कड़ी कार्रवाई और ग्रामीणों के नुकसान की भरपाई का आश्वासन नहीं देते तब तक धरना जारी रहेगा।

बिजली घर परिसर में पड़ी मिली शराब की खाली बोतल
नौगांवा सादात। जब्दी गांव में हाईटेंशन लाइन का करंट दौड़ने के बाद बिजली घर पहुंचे सैकड़ों ग्रामीणों को देखकर कर्मचारी ताला डालकर फरार हो गए। इस दौरान ग्रामीण बिजली में दाखिल हुए तो यहां कुर्सियों के बीच में शराब की खाली बोतल पड़ी हुई दिखाईं दी। जिससे देखकर ग्रामीणों का गुस्सा और भड़क गया।
विज्ञापन


तार नहीं टूटा है। ट्रांसफार्मर में टेक्निकल फाल्ट आ गया था। इसके चलते केबिल में अधिक वोल्टेज का करंट प्रभावित हो गया। जेई समेत स्टाफ सब स्टेशन में मौजूद रहे। लोगों का हुजूम देख खतरे की आशंका हो गई। इसके चलते वह लोग किनारे हट गए।
विज्ञापन

अमित सक्सेना, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें