फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा की मौत से परिजनों में कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दिल्ली से दोस्तों के साथ कुल्लू घूमने गई ट्रांसपोर्ट संचालक की बेटी की हादसे में मौत हो गई। जबकि दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा ट्रैकिंग करते समय मौसम खराब होने पर पत्थर गिरने से हुआ। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। देर रात शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। बेटी की मौत पर मां और पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

देहात थाना क्षेत्र के मोहल्ला सुबोध नगर निवासी अनिल कपूर गांधी मूर्ति के निकट ट्रांसपोर्ट संचालक हैं। उनके परिवार में पत्नी रजनी कपूर के अलावा एक बेटी और एक बेटा है। बेटी इशिका कपूर दिल्ली में एमबीए की कोचिंग कर रही थी। परिजनों के मुताबिक इशिका 29 मई को अपने आठ दोस्तों के साथ कुल्लू गई थी। शनिवार को लौटना था। सभी दोस्त ट्रैकिंग करके बस में बैठने के लिए लौट रहे थे। मणिकर्ण थानाक्षेत्र के अंतर्गत अचानक मौसम खराब हो गया। पहाड़ों पर भूकंप जैसी हलचल हुई, तभी एक बड़ा पत्थर इशिका कपूर समेत तीन दोस्तों के ऊपर आकर गिर पड़ा। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य छात्रों में चीखपुकार मच गई। पर्यटक की भीड़ जमा हो गई। मणिकर्ण थाना इंस्पेक्टर भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने इशिका कपूर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी इशिका के परिजनों को दी। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रविवार की सुबह पोस्टमार्टम कराने के बाद देर रात शव को लेकर घर पहुंचे। इशिका की मौत के बाद पिता अनिल कपूर, मां रजनी और भाई का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें