फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवती अमावस्या: ब्रजघाट गंगा में स्नान को आज उमड़ेंगे श्रद्घालु

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर ब्रजघाट गंगा में स्नान के लिए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। गर्मी का मौसम होने व सोमवती अमावस्या का महत्व अधिक होने के चलते इस बार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने का अनुमान है। वहीं ब्रजघाट पुल पर सिंगल पुल चालू होने की वजह से यहां जाम की स्थिति बन सकती है।
विज्ञापन

सोमवार को सोमवती अमावस्या मनाई जाएगी। जानकारों के मुताबिक हिंदू धर्म में सोमवती अमावस्या का दिन शुभ माना जाता है। इस दिन मौन व्रत और उपवास करने से कुंडली के दोष और अशुभ योग दूर होते हैं और जीवन में सुख समृद्धि आती है। इस दिन पंच महायोग होने से दान पुण्य करने पर दोगुना लाभ मिलता है। सोमवती अमावस्या पर स्नान के लिए रविवार मध्य रात्रि से ही श्रद्धालुओं की भीड़ ब्रजघाट में पहुंचनी शुरू हो जाएगी। सुबह चार बजे से ही गंगा में स्नान शुरू हो जाएगा। अमावस्या पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक होने के चलते यहां जाम की स्थिति बन सकती है। इसकी वजह यह भी है कि ब्रजघाट गंगा के ऊपर केवल एक ही पुल चालू है। पुराना पुल यातायात के लिए कुछ दिन पूर्व चालू किया गया था। लेकिन पुल की कमजोर स्थिति के चलते आवागमन रुकवा दिया गया था। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि अमावस्या पर जाम ना लगे, इसके लिए पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई है। हाईवे के कटों को बंद कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें