फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा मैया की आरती और जयकारों से गूंजा तिगरीधाम

विज्ञापन
विज्ञापन
तिगरीधाम। तिगरी गंगा धाम मेले में गंगा किनारे आरती की गई। आरती के दौरान गंगाघाट गंगा मैया के जयकारों से गूंज उठा। आरती में शामिल होकर श्रद्धालुओं ने पुण्य लाभ काम कमाया। मेले में श्रद्धालु गंगा घाट पर स्नान कर खेल तमाशों का जमकर आनंद ले रही रहे है। सदर चौक, बाजार, गंगा घाट पर हर समय भीड़ लगी रहती है।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम तिगरीधाम मेले में जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता चौधरी ने सदर गंगा घाट पर दीपों के साथ आरती की। आरती पंड़ित गंगाशरण शर्मा ने कराई। आरती के बाद श्रद्धालुओं ने गंगा मैया का जयघोष शुरू कर दिया।
इस दौरान घाट गंगा मैया के जयकारों से गूंज उठा। मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है, जहां देखो भीड़-ही-भीड़ दिखाई दे रही है। बच्चे, युवा, महिलाएं झूलों पर खूब झूल रहे हैं। इसके अलावा महिलाएं खरीदारी पर विशेष ध्यान दे रही है। दिन भर बाजार में भीड़ लगी रहती है।
विज्ञापन

स्काउट शिविर में पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष व विधायक
तिगरीधाम। तिगरी धाम मेले में लगे स्काउट-गाइड शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता चौधरी, विधायक राजीव तरारा, भाजपा किसान मोर्चा के जिला प्रभारी चौधरी भूपेंद्र सिंह पहुंचे। उन्होंने स्काउट-गाइड की मेहनत की सराहना की। कहा कि स्काउट-गाइड सेवा भाव से मेले में अपनों से बिछुडें लोगों को आपस में मिला रहे है। रात दिन लगातार ड्यूटी कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें