फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानों में तीन इंस्पेक्टर की तैनाती का आदेश वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। व्यवहारिक परेशानियों के मद्देनजर थानों में प्रभारी निरीक्षक के अलावा तीन निरीक्षकों की तैनाती का आदेश पुलिस महानिदेशक ने साढ़े तीन माह में ही निरस्त कर दिया है। अब थानों में प्रभारी निरीक्षक के मातहत एक निरीक्षक अपराध की तैनाती की जाएगी। इस व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। निरीक्षक अपराध के दायित्व भी तय किए गए हैं। हालांकि थाने की संपूर्ण जिम्मेदारी प्रभारी निरीक्षक की होगी।
विज्ञापन

13 जून 2018 को पुलिस महानिदेशक ने प्रभारी निरीक्षक के अलावा तीन और निरीक्षक तैनात किए जाने के आदेश दिए थे। इनमें प्रभारी निरीक्षक के अलावा निरीक्षक प्रशासन, अपराध व कानून व्यवस्था शामिल थे। थानों में तीन निरीक्षकों की तैनाती के बाद पुलिस अधिकारियों के समक्ष व्यवहारिक कठिनाईयां आने लगी। इस संबंध में पुलिस महानिदेशक को अवगत कराया गया। पुलिस महानिदेशक द्वारा आदेश में 13 जून 2018 के आदेश को निरस्त करते हुए अब प्रभारी निरीक्षक के साथ एक निरीक्षक अपराध की तैनाती के आदेश दिए गए हैं। निरीक्षक अपराध प्रभारी निरीक्षक से कनिष्ठ होगा। निरीक्षक अपराध पर थाना क्षेत्र में होने वाले गंभीर व महत्वपूर्ण अपराधों की विवेचना समेत कई तमाम जिम्मेदारी होंगी। पुलिस अधिकारियों को निरीक्षक अपराध के कार्यों की समीक्षा समय समय पर किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें