फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवेरे से लेकर शाम तक रुक रुक कर बरसते रहे बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। आषाढ़ का महीना जाते-जाते सावन का अहसास करा रहा है। बुधवार की सुबह चार बजे बारिश शुरु हुई सुबह ग्यारह 11 बजे तक रुकने का नाम नहीं लिया। शाम होने पर फिर से बारिश पड़ने लगी। दिनभर काली घटाएं छाई रहीं। बारिश ने मौसम खुशनुमा बना दिया।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह चार बजे अचानक बारिश होने लगी। पहले तो हल्की बूंदाबांदी हुई, थोड़ी ही देर में झमाझम बारिश पड़ने लगा। करीब सात घंटे तक बरसात होती रही। स्कूल जाने वाले बच्चे भी बारिश में भीगकर स्कूल गए। वहीं ड्यूटी जाने वाले लोग थोड़ा लेट हो गए। 11 बजे बारिश बंद हुई लेकिन, काली घटाएं आसमान में छाई रही। शाम में करीब साढ़े पांच बजे फिर से बादल बरस गए। जिसने दिनभर बारिश होने का अहसास कराया। बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है। जिससे गर्मी से राहत मिल रही है। वरना चिलचिलाती गर्मी ने लोगों को बेहाल करके रख दिया था। गर्मी के कारण ना दिन में चैन था और ना ही रात में। बिजली कटौती और गर्मी के कारण रातें जागकर काटनी पड़ रही थी। गजरौला सहित आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी जमकर बारिश हुई। उधर बारिश में नहाने के लिए बच्चो दौड़ पड़े। तापमान में बारिश के चलते गिरावट दर्ज की गई। फसलों के लिए बारिश बेहद मुफीद साबित हुई। खेतों में पानी भर गया। उधर बारिश से कई स्थानों पर जलभराव हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें