गजरौला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजरौला में बुधवार को लखनऊ से पहुंची टीम ने निरीक्षण किया। इन्होंने परिवार कार्यक्रमों की समीक्षा की। वहीं कार्यक्रम में तेजी लाने के निर्देश दिए। बुधवार को तकनीकी सहायता यूनिट की टीम पहुंची। टीम में शामिल वरिष्ठ विशेषज्ञ अनुजेश माथुर और तपश चटर्जी ने नसबंदी सहित सभी कार्यक्रमों का जायजा लिया। उन्होंने कॉपरटी, पीपीआईयूसीडी, अंतरा, छाया, ओरलपिल्स आदि का रिकार्ड चेक किया। कहा कि पखवाड़ा 31 जुलाई तक बढ़ाया गया है। जिसके चलते 30 जुलाई को शिविर लगाया जाए। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. योगेंद्र ने कहा कि 30 जुलाई को पुरूष और महिला नसबंदी शिविर लगाया जाएगा। निरीक्षण के दौरान फैसल, जितेंद्र कुमार और एओ जितेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।