फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीथीन का इस्तेमाल करने पर लगा जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। पालिका ने बाजार में चेकिंग अभियान चलाया। पॉलिथीन बैन होने के बाद भी एक दुकानदार पॉलिथीन का इस्तेमाल करते हुए पाया गया। जिस पर पालिका ने एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। वहीं पॉलीथीन प्रयोग नहीं करने की सख्त हिदायत दी।
विज्ञापन

सोमवार को नगर पालिका ईओ विजेन्द्र सिंह पाल के नेतृत्व में पॉलिथीन बंदी सफल बनाने को अभियान चला। दुकानदारों से पॉलिथीन का उपयोग नहीं करने की अपील की गई। वहीं कड़ी कार्रवाई की हिदायत दी। अभियान में एक दुकानदार पर गंदगी फैलाने और पॉलिथीन का उपयोग के कारण एक हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।
गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने पॉलिथीन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। पहले ही दुकानदारों के साथ बैठक करके पालिका ईओ ने भी सहयोग की अपील की थी। वहीं चेयरपर्सन अंशु नागपाल ने भी शहर के नागरिकों और व्यापारियों से पॉलिथीन बंदी में साथ देने की अपील की। पालिका की टीम ने बस्ती से शुरू करके मेन मार्केट होते हुए इंदिरा चौक तक चेकिंग अभियान चलाया। दुकानदारों से कहा गया कि किसी भी सूरत में पॉलिथीन का प्रयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर दुकानदार सहयोग नहीं करते हैं तो उन पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें