फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापेमारी में मशीन को सील किया

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। श्री साईं डायग्नोसिस्ट केंद्र पर सोमवार को अधिकारियों ने छापा मार दिया। जिसमें बिना किसी डॉक्टर की मौजूदगी में अल्ट्रासाउंड केंद्र चला मिला। वहीं स्वास्थ्य विभाग से कोई अनुमति भी नहीं थी। जिस पर अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कर दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार को एसडीएम बंसल और पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी डा. सुरेंद्र सिंह ने अल्ट्रासाउंड केंद्र पर छापा मारा। उन्होंने केंद्र पर मौजूद एक कर्मचारी से अनुमति संबंधी कागज मांग। जिस पर कर्मचारी अनुमति संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। वहीं डाक्टर के मौजूद रहने पर भी कर्मचारी ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इस पर अधिकारियों की टीम ने कार्रवाई करते हुए अल्ट्रासाउंड सेंटर की अल्ट्रासाउंड मशीन को बिना देर किए ही सील कर दिया। सूत्रों की मानें तो इस केंद्र पर पहले भी कई बार कार्रवाई हो चुकी है। एसडीएम ने बताया कि शिकायत के आधार पर छापेमारी की गई है। इस सेंटर की शिकायत की गई थी। वहीं नोडल अधिकारी ने बताया कि सेंटर के बोर्ड पर लिखे डॉ. जेबी सिंह ने स्वास्थ्य विभाग से कोई अनुमति नहीं ली है। बिना अनुमति ही केंद्र चलाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें