फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरण सिंह स्मारक बनाने की मुहिम

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। जाट कल्याण क्लब की बैठक में नगर में पूर्व प्रधानमंत्री व किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह का स्मारक बनाए जाने पर चर्चा की गई। क्लब के सदस्यों ने एकमत से उनका स्मारक बनाए जाने पर जोर दिया। एमएस पब्लिक स्कूल में हुई क्लब की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जाट बिरादरी देश की रक्षा से लेकर खेती में अपना योगदान कर रही है। केंद्रीय सेवाओं में जाट बिरादरी को आरक्षण दिया जाना समय की आवश्यकता है। बैठक में नगर में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा स्थापित किए जाने व उनका स्मारक बनाए जाने की मांग की गई। इसके लिए पालिका प्रशासन व जिलाधिकारी से मिलने का निर्णय लिया गया। बैठक में अध्यक्ष संजय फौजी, सुभाष सिंह, असरपाल सिंह, वीरेशपाल सिंह, विवेक सिंह, लोकेंद्र सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें