फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 और लोग विदेश यात्रा करके लौट अमरोहा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण की चेन जुड़ गई है। मां-बेटे के बाद मंडी धनौरा स्थित चीनी मिल में तैनात कर्मचारी की बेटी बुलंदशहर में कोरोना संक्रमित मिली है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने कर्मचारी का आरटीपीसीआर सैंपल लेकर जांच को भेजा है। इसके अलावा जिले में विदेश से लौटने वालों का सिलसिला जारी है। सोमवार को 15 लोग और अमरोहा लौटे हैं। अब तक 323 लोग आ चुके हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ संजय अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को जनपद में 15 और लोग विदेश यात्रा करके लौटे हैं। सर्विलांस की टीम ने विदेश यात्रियों के सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं। सभी यात्रियों को सात दिनों के लिए क्वारंटीन किया गया है। अब तक विदेश से लौटने वालों की संख्या 323 हो गई है। इनमें से 11 लोग लापता हैं, उनके फोन नंबर बंद हैं। स्वास्थ्य विभाग के जुड़े लोग उन्हें ट्रेस करने की कोशिश कर रहे हैं। मंडी धनौरा क्षेत्र निवासी मां और बेटा कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा मंडी धनौरा क्षेत्र स्थित चीनी मिल में तैनात कर्मचारी की बेटी बुलंदशहर में कोरोना संक्रमित मिली है। सुरक्षा के लिहाजा से कर्मचारी को सैंपल भी आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा गया है। इसके अलावा 164 बूथों पर 13203 लोगों ने कोरोना बचाव का टीका लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें