फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जिले के 147 विद्यालय निपुण घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

निपुण भारत अभियान के तहत चले चार दिवसीय मूल्यांकन कार्यक्रम के बाद जिले के 147 स्कूल निपुण घोषित किए गए हैं। पहले चरण में 174 परिषदीय स्कूलों को मूल्यांकन के लिए शामिल किया गया था। कक्षा एक और दो के बच्चों का मूल्यांकन के बाद इन विद्यालयों को निपुण घोषित किया गया है।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में निपुण भारत अभियान के तहत कक्षा एक व दो के बच्चों का मूल्यांकन करने के लिए अभियान चलाया गया था। अभियान के लिए डीएलएड प्रशिक्षुओं की 33 टीमें बनाई गई थी। प्रत्येक टीम में दो प्रशिक्षुओं को शामिल किया गया था। दोनों कक्षाओं में 80-80 फीसदी बच्चों के निपुण पाए जाने पर ही विद्यालय को निपुण घोषित किया जाना था। आकलन निपुण लक्ष्य एप पर किया गया। चार दिन चले मूल्यांकन अभियान के बाद टीम ने 174 में से 147 स्कूलों को निपुण घोषित किया गया है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रभारी प्राचार्य विष्णु प्रताप सिंह ने बताया कि निपुण आकलन का परिणाम जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

किस ब्लॉक में कितने विद्यालय निपुण

ब्लॉक चयनित विद्यालय निपुण विद्यालय
अमरोहा - 63 - 48
जोया - 17 - 10
गजरौला - 39 - 36
धनौरा - 25 - 25
हसनपुर - 18 - 16
गंगेश्वरी - 12 - 12
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें