फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बुखार के 146 व डायरिया के 39 मरीज और मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दिनों दिन चढ़ता तापमान लोगों के शरीर का पारा भी बढ़ा रहा है। लोग बुखार और डायरिया से पीड़ित हो रहे हैं। मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में बुखार के 140 और डायरिया के 39 मरीज मिले। वहीं, 110 मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया है। जबकि 10 मरीजों को रेफर किया गया।
विज्ञापन

मई में पड़ रही रिकॉर्ड तोड़ गर्मी लोगों को बीमार कर रही है। यदि आप फील्ड में काम करते हैं या सफर कर रहे हैं तो बार-बार पानी पीते रहें और सिर पर सूती गमछा रखें। बाहर का खाने से भी बचें। गर्मी में जरा सी लापरवाही से आपको वायरल इन्फेक्शन, फूड पॉयजनिंग या डायरिया का सामना करना पड़ सकता है। ये ही वजह है कि जिले में वायरल बुखार, डायरिया व आई फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़ी है। चिकित्सकों का कहना है कि भीषण गर्मी के कारण लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। तापमान 44 डिग्री तक जा चुका है। गर्म हवाएं लोगों को बीमारी की चपेट में ले रही हैं। हालांकि मंगलवार को तापमान 42 डिग्री तक रहा।
जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरण सिंह ने बताया कि मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1119 मरीज पहुंचे। जिनमें से 41 मरीजों को इमरजेंसी में देखा गया। कुल ओपीडी में से 146 मरीज बुखार के मिले हैं। जबकि 39 मरीज डायरिया से पीड़ित मिले है। इतना ही नहीं आंखों के संक्रमण के भी तेरह मरीज और मिले हैं। डॉक्टरों ने गर्मी के चलते सतर्कता बरतने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें