फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: विवाहिता को प्रेमजाल में फंसा कर होमगार्ड के बेटे ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात। पड़ोस में रहने वाली विवाहिता को प्रेम जाल में फंसा कर होमगार्ड के बेटे ने उसके साथ दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो बनाकर दोस्तों को वायरल कर दी। मामले में आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

घटना नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां पर रहने वाले होमगार्ड के बेटे पर आरोप है कि उसने पड़ोस में रहने वाली विवाहिता को प्रेम जाल में फंसा लिया। छह मई को युवक विवाहिता को घर से ले गया और दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी ने विवाहिता की अश्लील वीडियो बना लिया और बाद में वीडियो को अपने दोस्तों के पास वायरल कर दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। इस मामले में एसपी के आदेश पर होमगार्ड के आरोपी बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें