फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: 145 मतदेय स्थल बढ़े, विधानसभा चुनाव में 1633 पर पड़ेंगे वोट

Tue, 18 Nov 2025 02:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। विधानसभा चुनाव को लेकर जिले के मतदेय स्थलों में बड़ा फेरबदल किया गया है। अधिकतम 1200 मतदाताओं के आधार पर चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतदेय स्थलों को तय कर लिया गया है। संभाजन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जनपद में 145 मतदेय स्थल बढ़ गए हैं। अब विधानसभा चुनाव में 1633 बूथों पर वोट पड़ेंगे। हालांकि, वर्तमान में पंचायत चुनाव के 1663 बूथ हैं जबकि इनकी संख्या घट या बढ़ सकती है। फिलहाल, मतदाता पुनरीक्षण अभियान चल रहा है।
विज्ञापन

चुनावी प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं की सुविधाओं को देखते हुए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में मतदेय स्थलों के संभाजन की प्रक्रिया शुरू की गई थी। मतदाताओं की सुगमता व वोट करने में आसानी को देखते हुए अधिक मतदाता वाले मतदेय स्थलों का संभाजन किया जाना था। एक मतदेय स्थल पर अधिक मतदाता होने के कारण लोगों को अधिक समय तक लाइन में लगे रहना पड़ता था। इससे पोलिंग पार्टियाें को भी परेशानी होती थी लेकिन चुनाव आयोग के निर्देश के बाद अब मतदेय स्थलों के संभाजन की प्रक्रिया पूरी की गई है।
इसके बाद जिले में मतदेय स्थलों की संख्या में इजाफा हो गया है। पहले जहां 1488 मतदेय स्थलों पर मतदान हुआ करता था, वहीं अब 1633 बूथों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सोमवार को डीएम निधि गुप्ता वत्स ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संभाजन की प्रक्रिया को अंतिम रूप दे दिया। इसके अलावा पंचायत चुनाव को लेकर भी प्रक्रिया चल रही है। बैठक के दौरान एडीएम वित्त व राजस्व गरिमा सिंह, सभी डिप्टी कलक्टर व एसडीएम हसनपुर, धनौरा, अमरोहा, विधायक प्रतिनिधि देवेंद्र खड़गवंशी, कांग्रेस से फैज आलम राइनी, सपा से ऋषिपाल सिंह यादव, बसपा से डाॅ. जफर महमूद अब्बासी मौजूद रहे।
विज्ञापन



दो किलोमीटर के दायरे में बने मतदेय स्थल
मतदेय स्थल तक पहुंचने में मतदाताओं को अधिक दूरी तय न करनी पड़े, इसका भी ध्यान रखा गया है। चुनाव आयोग के निर्देश पर दो किलोमीटर के दायरे में ही मतदेय स्थल बनाए गए हैं।
-

दस मतदेय स्थल दूसरे भवनों में हुए शिफ्ट
अलग-अलग कारणों से जिलेभर में दस भवनों को दूसरे भवनों में स्थानांतरित किया गया है। डीएम ने बैठक के दौरान चुनाव आयोग की गाइडलाइन से अवगत कराते हुए कहा था कि अत्यधिक पुराने व जर्जर भवन वाले मतदेय स्थलों को उसी मतदान क्षेत्र के अंतर्गत उपलब्ध भवनों में शिफ्ट किया गए। प्रक्रिया के दौरान कुल दस मतदेय स्थलों को दूसरे भवन में शिफ्ट किया गया है। इसमें भवन जर्जर होने के चलते एक व अन्य कारणों से नौ मतदेय स्थल शिफ्ट किए गए हैं।
-

आपत्तियों के निस्तारण के बाद दिया गया अंतिम रूप
मतदेय स्थल के संभाजन की प्रक्रिया के तहत राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से आपत्तियां व सुझाव भी मांगे गए थे। इनका निस्तारण होने के बाद ही मतदेय स्थलों के संभाजन की प्रक्रिया को पूरा किया गया है।
-
मतदेय स्थलों व मतदाताओं का विवरण

विधानसभा मतदेय स्थल कितने बढ़े कुल मतदेय स्थल कुल मतदाता
मंडी धनौरा 390 36 426 348805
नौगांवा सादात 378 39 417 332968
अमरोहा 330 38 368 315199
हसनपुर 390 32 422 373402

सभी आपत्तियों के निस्तारण व सुझाव के साथ ही चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार मतदेय स्थलों के संभाजन की प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। इसके बाद जिले में मतदेय स्थलों की संख्या में इजाफा हुआ है। - निधि गुप्ता वत्स, डीएम/ डीईओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें