फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला के ठेके को लेकर कमेटी में मचा घमासान

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। रामलीला प्रबंध समिति की संपत्ति के तहबाजारी के ठेके को लेकर प्रबंध समिति में घमासान मचा हुआ है। कमेटी के सदस्यों ने बिना अनुमति के एक व्यक्ति को ठेका दिए जाने नाराजगी जाहिर करते हुए अध्यक्ष पर आरोप लगाए हैं। दूसरी ओर अध्यक्ष ने नियमानुसार ठेका दिए जाने की बात कही है।
विज्ञापन

रामलीला प्रबंध समिति का वार्षिक बजट लगभग 10 लाख रुपये का है। रामलीला के मंचन में होने वाले खर्च की पूर्ति तहबाजारी से होने वाली आय, दुकानों के किराए व लोगों से लिए जाने वाले चंदे से किया जाता है। तहबाजारी के ठेके को लेकर लोगों में उत्सुकता रहती है। माना जाता है कि ठेकेदार एक साल में लगभग तीन लाख रुपये ठेके से कमा लेता है। इस बार भी कई लोग ठेका लेने के इच्छुक थे। सदस्यों का आरोप है कि अध्यक्ष हरिओम अग्रवाल ने कार्यकारिणी की अनुमति के बिना अपने एक चहेते को ठेका दे दिया। इसको लेकर पिछले चार दिन में प्रबंध समिति की कार्यकारिणी की तीन बार मीटिंग हो चुकी है। अध्यक्ष व सदस्यों के बीच घमासान मचा हुआ है। हरिओम अग्रवाल का कहना है कि पूर्व में भी ठेका अध्यक्ष द्वारा दिया जाता रहा है। एक सदस्य अपने रिश्तेदार को ठेका दिलाना चाहते हैं। वही सदस्य कुछ अन्य सदस्यों को भी भड़का रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें