फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौरभ ने जीती फर्राटा दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। धनौरा संकुल की एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ गांधी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य ने किया। सीनियर वर्ग की फर्राटा दौड़ सौरभ ने जीती। 800 मीटर की दौड़ में जीशान पहले, आकाश दूसरे व नीटू तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

400 मीटर दौड़ में जीशान पहले, आकाश दूसरे व प्रवीण तीसरे स्थान पर रहा। 200 मीटर दौड़ में भी जीशान पहले स्थान पर रहा। सौरभ दूसरे व जोगेंद्र तीसरे स्थान पर रहा। 100 मीटर दौड़ में सौरभ पहले स्थान पर, अमित दूसरे व कल्याण तीसरे स्थान पर रहा। जूनियर वर्ग की 800 मीटर दौड़ में तरीखत पहले, सौरभ दूसरे, सलाउद्दीन तीसरे स्थान पर रहा। सब जूनियर वर्ग में सलमान पहले, कामिल दूसरे व रितिक तीसरे स्थान पर रहा। बालिका वर्ग की गोला फेंक प्रतियोगिता में मोनिका ने पहला, राशि ने दूसरा, ग्रेसी ने तीसा स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में मोनी ने पहला, निलभ ने दूसरा, आरीया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग की चक्का फेंक में मोनिका ने पहला, रजनी ने दूसरा, निकिता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग की चक्का फेंक में विशाखा पहले, रश्मि ने दूसरा, सोनिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग की भाला फेंक में स्वाति ने पहला, नीलम ने दूसरा व शिवानी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर सुधाकर सिंह, चंद्रमणि शर्मा, आलोक कुमार, संतोष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें