फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों से अवैध वसूली पर रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। भारतीय किसान यूनियन की पंचायत में गन्ना समिति द्वारा नए सदस्य बनाने में की जा रही अवैध वसूली पर रोष व्यक्त करते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है। पंचायत में वेव इंडस्ट्रीज से सम्पूर्ण गन्ना मूल्य भुगतान कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

तहसील परिसर में हुई एक पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि बिजली विभाग किसानों का शोषण कर रहा है। किसानों से अवैध वसूली की जा रही है। प्रदेश सरकार से मांग की गई कि किसान कर्जा माफी योजना में सभी किसानों के कर्जे माफ किए जाएं। नियमों का पालन करते हुए अपने किसान क्रेडिट कार्ड का नवीनीकरण कराने वाले किसान भी इस योजना में शामिल किए जाएं। पंचायत में आरोप लगाया गया कि गन्ना सहकारी समिति के कर्मचारी नए सदस्य बनाने में अवैध वसूली कर रहे हैं। इस पर लगाम लगाए जाने की मांग की गई। इस संबंध में उपजिलाधिकारी को एक पत्र भी सौंपा गया। पंचायत में अशोक सिंह, आलोक कुमार, जैविंद्र सिंह, सुधाकर सिंह, नरेश कुमार, लालचंद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें