फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिगरी गंगा का जलस्तर 20 सेमी गिरा, उफान थमा

विज्ञापन
विज्ञापन
गिजरौला। तिगरी में गंगा का जलस्तर 20 सेमी गिर गया। इससे शुक्रवार को गंगा में उफान थम गया है। पिछले तीन दिनों से उफन रही गंगा का जलस्तर कम होने लगा है। इससे खादर के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

शुक्रवार को तिगरी में जलस्तर 199.80 दर्ज किया जोकि, गुरुवार को 200 मीटर पर था। वहीं बिजनौर बैराज से 34192 क्यूसेक और हरिद्वार से 21272 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है। गुरुवार को बिजनौर से 66831 क्यूसेक और हरिद्वार से 34123 क्यूसेक पानी ही डिसचार्ज किया गया था। गौरतलब है कि गुरुवार को गंगा जलस्तर इस साल में सर्वाधिक 200 मीटर पर पहुंच गया था। पिछले तीन दिनों से हर रोज गंगा उफन रही थी। जिसके चलते खादर के खेतों में गंगा का पानी घुस आया था। तिगरी में पुरोहितों की झोपड़ियां भी पानी में डूब चुकी हैं। खतरे के निशान के करीब जलस्तर पहुंचने से खादर के ग्रामीणों में बैचेनी बढ़ गई थी। लोग खेतों पर नहीं जा रहे थे। अब जलस्तर में गिरावट आई है तो लोगों ने राहत की सांस ली। क्योंकि 202 पर पहुंचने पर बाढ़ के हालत बन जाते हैं। खादर में बसे कई गांव में पानी पहुंच जाता है। बाढ़ नियंत्रण के जेई रणधीर सिंह ने जलस्तर की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें