फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालीथीन के बारे में जागरूकता रैली निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। पॉलिथीन के उपयोग से होने वाले नुकसान के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए शुक्रवार को नगर में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में शामिल अधिकारियों ने लोगों से पॉलिथीन का उपयोग नहीं करने की अपील की। नगर के होली पार्क चौराहे से शुरू हुई और नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई कंचन बाजार चौराहे पर समाप्त हुई। रैली में पालिका कर्मचारी अपने हाथों में पॉलिथीन उपयोग नहीं करने वाले संदेश लिखे बैनर-पोस्टर लिए हुए थे। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पॉलिथीन के उपयोग और बिक्री पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसकी बिक्री और उपयोग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक नवाब सिंह, अधिशासी अधिकारी विजेंद्र पाल, व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल जैन, मंडल प्रभारी विनीत गर्ग, यतींद्र कटारिया, गौरव अग्रवाल, पालिका सदस्य संजय फौजी, सचिन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें