फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में रहेगा चार किमी का एरिया

विज्ञापन
विज्ञापन
शाह और योगी की सुरक्षा चक्र तैयार
विज्ञापन

सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में रहेगा चार किमी का एरिया
- आधुनिक हथियारों से लैस रहेंगे कमांडो, 600 पुलिस कर्मी रहेंगे तैनात
- कमांडो और पुलिस कर्मी छतों से करेंगे संदिग्धों की निगाहवानी
अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गजरौला में बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन सुरक्षा चक्र तैयार कर लिया है। स्थानीय पुलिस के अलावा एटीएस, एनएसजी कमांडो समेत खुफिया तंत्र के अफसर मुस्तैद रहेंगे। सभा स्थल से चार किलोमीटर का एरिया सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में रहेगा। आधुनिक हथियारों ने लैस कमांडो और पुलिस के जवान आसपास की छतों से संदिग्धों पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा 26 दिसंबर को किए गए आईएसआईए के नए मॉड्यूल का पर्दाफाश होने के बाद संघ और भाजपा के फायर ब्रांड नेताओं की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। ऐसे में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंकने आ रहे हैं। यहां आसपास के कई जिलों के बूथ प्रमुखों को संबोधित करेंगे। दोनों नेताओं की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन हरकत में हैं। स्थानीय पुलिस कर्मियों के अलावा मंडल से फोर्स की मांगी गई है। एसपी, एएसपी, सीओ क्षेत्राधिकारियों के अलावा इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर समेत 600 पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। जबकि मंच के इर्द-गिर्द कमांडो स्नाइपर (एक किलोमीटर तक मारने वाली गन) लेकर मुस्तैद रहेंगे। आधुनिक हथियारों से लैस एनएसजी, एटीएस कमांडो आसमान से लेकर सड़क तक चौकसी बरतेंगे। कमांडो छतों से दूरबीन के सहारे संदिग्धों की निगाहवानी की जाएगी। सूत्रों की माने तो एनआईए की टीम भी मुस्तैद रहेगी। जबकि मंच की सुरक्षा में सीआरपीएफ के जवान रहेंगे। एसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान करीब 600 पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अतिरिक्त दोनों नेताओं के पास उनके अपने सुरक्षा कर्मी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें