फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कर्मचारियों के भ्रष्ट शैली पर भड़के व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान की बैठक में बिजली विभाग के कर्मचारियों के भ्रष्ट रवैए पर रोष व्यक्त करते हुए चेतावनी दी गई है कि यदि कर्मचारियों ने अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा। व्यापारियों ने इसकी जानकारी सांसद व विधायक को देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

संस्थान की एक बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल जैन के निवास पर आयोजित की गई। बैठक में व्यापारियों ने आरोप लगाया कि बिजली कर्मचारी हर महीने बिल नहीं निकाल रहे हैं जिससे उनको नुकसान हो रहा है। निजी लोग बिजली चेकिंग के नाम पर उपभोक्ताओं को डरा कर अवैध वसूली कर रहे हैं। ऐसे कर्मचारियों की सूची तैयार की जा रही है। सूची को प्रदेश के ऊर्जा मंत्री समेत क्षेत्रीय सांसद-विधायक को सौंपा जाएगा। बैठक में जीएसटी अधिकारियों को चेतावनी दी गई कि व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के बिना किसी भी व्यापारी के यहां सर्वे ना करें। पॉलिथीन के बजाय जूट के बैग प्रयोग करने की अपील की गई। विनीत गर्ग, अनिल जैन, अजय गोयल, गौरव अग्रवाल, गौरव गोयल, अमित गुप्ता, पंकज सिंहल, अनुज अरोरा, विपिन अग्रवाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें