फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम के नाम पर बनी सरकार ने किया राम से किनारा-प्रमोद कृष्णम्

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल के ध्यानार्थ....
विज्ञापन

‘राम के नाम पर बनी सरकार ने किया राम से किनारा’

गजरौला में प्रेसवार्ता में बोले कल्कि पीठाधीश्वर प्रमोद कृष्णम
अमर उजाला ब्यूरो
गजरौला(अमरोहा)।
कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि राम के नाम का नारा लेकर सत्ता हथियाने वाली भाजपा सरकार ने अब राम के नाम से ही किनारा कर लिया है। इससे देशभर के संतों की आस्था को ठेस पहुंची है। इसका खामियाजा भाजपा को लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन

दिल्ली से एचोड़ा कंबोह जाते हुए मंगलवार को हाईवे स्थित एक होटल में कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पत्रकारों से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनवाने का नारा लेकर भोली भाली जनता को बेवकूफ बनाने का काम किया है। राम का नारा लेकर केंद्र व प्रदेश की सत्ता में काबिज होने वाली भाजपा अब इस मुद्दे पर बात तक भी नहीं करना चाहती है। जैसे मानों राम के नाम से किनारा कर लिया हो। इससे देशभर के संत समाज में रोष व्याप्त है। इसका खामियाजा भाजपा को भुगतना पड़ेगा। इस मौके पर राजीव शुक्ला एडवोकेट, गौरव कुमार आदि रहे।
विज्ञापन

फोटो भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें