नौगावां सादात। तहसील क्षेत्र के गांव अकबरपुर पट्टी के जंगल में लकड़ी माफिया ने आम के 13 हरे पेड़ काट दिए। बिना अनुमति फलदार पेड़ों की कटाई से वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने विभागीय अधिकारी पर मिलीभगत का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सोमवार को लकड़ी माफिया ने आम के 13 पेड़ों पर आरी चला दी। सूचना पर वन विभाग का एक अधिकारी मौके पर पहुंचा, लेकिन आरोप है कि उसने आरोपियों से सांठगांठ कर मामला रफादफा कर दिया। इससे लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पेड़ पर्यावरण संरक्षण के साथ पक्षियों को आश्रय और छाया भी देते हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। डीएफओ राजीव कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद