फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जमीन के विवाद में महिलाओं पर चाकू और रॉड से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शहर के तलवार शाह मोहल्ले में जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि मरगूब, समीर, अमीर और शबाना ने महिलाओं से गाली-गलौज कर चाकू और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इसमें कई महिलाएं घायल हो गईं। घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तलवार शाह की है। पीड़िता रिहाना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक नवंबर को जमीन के विवाद को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों से कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर मरगूब, समीर, अमीर और शबाना ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने महिलाओं के साथ मारपीट की। इस दौरान चाकू और लोहे की रॉड से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। आरोपियों ने विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। मारपीट के दौरान मोहल्ले में अफरातफरी मच गई।
आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने का प्रयास किया। घटना की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने नगर कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि घटना की जांच कर रही है। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें