अमरोहा। लॉक डाउन के उन्नीसवें दिन जनपद पुलिस ने तेरह एफआईआर दर्ज कर 84 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें शांति भंग करने वाले 22 लोग शामिल हैं। पुलिस ने सभी का चालान कर दिया है। इसके अलावा पुलिस ने सात मोटर वाहन सीज किए। जबकि 163 वाहनों का चालान किया है। जबकि 17,600 रुपये शमन शुल्क वसूला गया है। साथ ही लॉक डाउन तोड़ने वालों पर पुलिस की कार्रवाई जारी है।
एसपी डॉ विपिन ताडा ने बताया कि डॉ0 विपिन ताडा ने बताया कि रविवार को कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के रोकथाम के घोषित लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने सराफत मोहल्ला मुरादाबादी गेट, संजय निवासी मोहल्ला कोट, इरशाद, इमरान निवासी बडा दरबार, आरिफ मोहल्ला रेतिया को गिरफ्तार किया गया है। देहात पुलिस नाजिम, नौशाद उर्फ भूरा, आसिम, कासिम, बबलू निवासी सिरसा खुमार, यूसुफ, मोहसिन, नाजिम, इमरान, अहसान, शहजाद निवासी बागडपुर कला, अनवार अली कुकू उर्फ नानक चंद्र, बालकिशन, केशव निवासी छोटा उमरपुर, मोहम्मद नाजिम, जमशेद, यूनुस, इरशाद निलवासी धनौरी अहीर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इसके अलावा मंडी धनौरा पुलिस ने 27, गजरौला पुलिस ने तीन, रजबपुर पुलिस ने ग्यारह, हसनपुर पुलिस ने पांच और आदमपुर पुलिस लॉकडाउन को उल्लघन और पुलिस पर हमला करने के मामले में नामजद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इासके अलावा 25 आरोपियों का शांतिभंग में चालान किया गया है। इस दौरान पुलिस ने 7 वाहन सीज किए गए। 163 वाहनों का चालान किया गया है। साथ ही 17,600 रूपये का समन शुल्क वसूला गया है।