फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: 12वीं के छात्र ने शिक्षक को जड़ा थप्पड़

Sat, 11 Jan 2025 09:56 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

इंटर के छात्र ने क्लास में ही शिक्षक को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद मारपीट भी की, जिससे शिक्षक घायल हो गए। इसके बाद विद्यालय में हंगामा हो गया। मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

यह मामला हसनपुर में स्थित एक इंटर काॅलेज का है। कॉलेज में शुक्रवार सुबह ड्रेस पहनकर नहीं आने पर शिक्षक ने 12वीं के छात्र को प्रार्थना स्थल पर टोक दिया। प्रार्थना स्थल से क्लास में जाने के बाद छात्र ने शिक्षक को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद जमकर मारपीट की, जिससे शिक्षक घायल भी हो गए। शिक्षक के साथ मारपीट की खबर विद्यालय में फैलने पर विद्यालय में हंगामा हो गया। बताया जा रहा है कि फिलहाल छात्र का नाम विद्यालय से काट दिया गया है। हालांकि, कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। उधर, शिक्षक के साथ मारपीट की घटना होने पर साथी शिक्षकों में रोष व्याप्त है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि अभी पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलती है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें