अमरोहा। वीवीपैट जागरुकता के लिए मोबाइल वैन 11 फरवरी से भ्रमण करेगी। पहले दिन शहर के पांच इलाकों में घूूमेगी। वहीं नौगांवा सादात में भी मोबाइल वैन के भ्रमण का कार्यक्रम तय हो गया है। पोलिंग सेंटर में भी लोगों को जानकारी दी जाएगी।
इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन के बाद वीवीपैट की भ्रांतियों को दूर करने की योजना शुरू हो गई है। इसके तहत चौक चौराहों और पोलिंग सेंटर में लोगों को वीवीपैट के बारे में जानकारी दी जाएगी। ताकि किसी तरह की गलतफहमी न रहे। वोटर्स के अलावा आम लोगों को वीवीपैट के संचालन के तौर-तरीके के बारे में जानकारी दी जाएगी। प्रदर्शन के जरिए पारदर्शिता के बारे में बताएंगे। एसडीएम सुखवीर सिंह ने बताया कि मोबाइल वैन के भ्रमण का कार्यक्रम तय हो गया है। पहले दिन कुरैशी, शिवद्वारा, कालाकुंआ और चौक के इलाके में मोबाइल वैन का रूट तय है। निर्धारित जगहों पर मोबाइल वैन भ्रमण करेगी।