फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य मंच पर अमितशाह व योगी के साथ रहेगे चुनिंदा नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। भाजपा के क्षेत्रीय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन के दो मंच तैयार किए जा रहे हैं। मुख्य मंच पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और सीएम योगी के साथ जिले के सांसद विधायक मंच साझा कर सकते हैं। अन्य पदाधिकारी व नेताओं के लिए दूसरा मंच रहेगा। मंच पर कौन-कौन रहेंगे। इस संबंध में क्षेत्रीय पदाधिकारी गुरुवार को निर्णय लेंगे।
विज्ञापन

दो फरवरी को रमाबाई डिग्री कालेज के मैदान पर होने वाले भाजपा के क्षेत्रीय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारी जोरों पर चल रही है। मैदान में दो मंच बनाए रहे है। ताकि राष्ट्रीय अध्यक्ष व सीएम के साथ मंच पर ज्यादा भीड़ न हो। सूत्रों की मानें, तो मुख्य मंच पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, सीएम योगी आदित्यनाथ, अमरोहा के जिलाध्यक्ष, जिले के सांसद विधायक, प्रदेश व राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी रहने की उम्मीद है। अन्य पदाधिकारियों व मोर्चा पदाधिकारियों के लिए मिनी मंच तैयार किया जा रहा है। मंच पर कौन-कौन रहेंगे, इस संबंध में गुरुवार को होने वाली मीटिंग में निर्णय लिया जाएगा।

गाजियाबाद की टीम कर रही मंच तैयार
राष्ट्रीय अध्यक्ष व सीएम के मंच को गाजियाबाद की टीम तैयार कर रही है। मंच का सामान भी टीम अपने साथ लेकर आई थी। मैदान में फाउंडेशन तैयार कर लिया गया है। एक फरवरी से पहले ही मंच को पूरी तरह से तैयार करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


पार्किंग की बनाई जा रही व्यवस्था
सम्मेलन में आने वाली भीड़ के वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था बनाई जा रही है। सालों से बंद पड़ी शिवालिक फैक्टरी में भी पार्किंग की जाएगी। इसके लिए बुधवार को फैक्टरी में जेसीबी से साफ सफाई कराई गई।

बूथ अध्यक्षों को बांटी प्रवेशिका
गजरौला। भाजपा क्षेत्रीय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को लेकर जिला कार्यकारिणी की बैठक में करीब ग्यारह सौ प्रवेशिका मंडल अध्यक्षों को बांटी गईं। बताया कि प्रवेशिका के बिना मैदान में प्रवेश संभव नहीं होगा। वाहन चालक भी बूथ अध्यक्षों को निर्देशित स्थान पर उतार कर पार्किंग स्थल पर चलें जायेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का हैलीकाप्टर जुबिलेंट फैक्टरी में व सीएम योगी आदित्यनाथ का हेलीकाप्टर वर्तमान सांसद कंवर सिंह तंवर के फार्म हाउस पर उतरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें