फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तार काटकर किया अंधेरा, फिर घर से सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपलौती कला में बिजली का तार काटकर चोरों ने पहले घर में अंधेरा कर दिया। इसके बाद घर में रखा हजारों का सामान चुरा कर फरार हो गए। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपलौता कला के मजरा श्यामपुरी निवासी बदलू के मुताबिक रोजाना की तरह शनिवार की रात को भी परिवार वाले घर में बरामदे में सो रहे थे। रात्रि में किसी समय चोरों ने घर को निशाना बनाया, लेकिन घर में बिजली का बल्ब जलने की वजह से रोशनी हो रही थी।
इसलिए घर में अंधेरा करने के लिए चोरों ने पहले घर का तार काट दिया। जिससे अंधेरा हो गया। इसके बाद दीवार फांदकर घर में घुसे चोर बड़ा गैस सिलेंडर, चार्जिंग पर लगे तीन मोबाइल, एक डिस का सेटअप बॉक्स व एक टॉर्च चोरी कर ली गई। रविवार सुबह को चोरी का पता चला तो होश उड़ गए। पुलिस को चोरी की तहरीर दी गई है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें