फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व हिंदी दिवस पर कार्यशाला का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। विश्व हिंदी दिवस पर अनेक स्कूल-कालेजों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर हिंदी की महत्ता बताते हुए इसको एक सूत्र में पिरोने वाली भाषा बताया।
विज्ञापन

अमर सिंह मेमोरियल डिग्री कालेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने हिंदी के बढ़ते प्रयोग पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब हिंदी भी बाजार की भाषा बनने लगी है। इस अवसर पर प्राचार्या ललिता शुक्ला, प्रबंधक अशोक कुमार आदि मौजूद थे। भागीरथी देवी महाविद्यालय में आयोजित कार्यशाला में भी हिंदी को अंतर्राष्ट्रीय भाषा दिलाने के लिए काम करने की अपील की गई। कहा गया कि पूरे विश्व में कार्यरत भारतवासी हिंदी को बढ़ावा देने का अच्छा काम कर रहे हैं। प्राचार्य डा. अभय कुमार आदि मौजूद थे।
लायंस कन्या इंटर कालेज में सामान्य ज्ञान व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर उप प्रधानाचार्या दीपा देवल, पूनम अग्रवाल आदि मौजूद थी। लिटिल एंजिल्स इंटर कालेज चुचैला कलां में विश्व हिंदी दिवस पर गोष्ठी आयोजित की गई। प्रधानाचार्य अजय चौहान ने हिंदी को और अधिक बढ़ावा देने की अपील की। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हिंदी में वार्ता की जानी चाहिए। प्रबंधक सतवीर सिंह आदि मौजूद थे। रामस्वरूप सिंह महाविद्यालय लाडनपुर में भी हिंदी दिवस मनाया गया। देवेश चौहान, सौरभ कुमार, पुनित कुमार आदि मौजूद थे। तुषार इंटर कालेज मोहद्दीनपुर, एसजीजीआर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भी हिंदी दिवस मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें