फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक खराब होने गजरौला नेशनल हाईवे दो घंटे जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। नेशनल हाईवे पर शनिवार शाम पांच बजे भयानक जाम लग गया। गजरौला से दिल्ली की दिशा में जा रहा एक ट्रक जुबिलेंट के सामने बने कट से पहले खराब हो गया। इसके बाद यहां से यातायात सुचारू रह पाना मुश्किल हो गया। वाहन चालकों ने जल्दबाजी के चक्कर में ओवरटेक कर वाहनों का जमावड़ा बना दिया। एक के बाद एक वाहन फंसते चले गए। दो घंटे तक वाहनों के पहिए पूरी तरह से जाम हो गए। जिससे हाईवे से सफर करने वालों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार शाम एक खाली ट्रक गजरौला से दिल्ली की दिशा में जा रहा था। फ्लाईओवर से उतरने के बाद नेशनल हाईवे पर जुबिलेंट फैक्ट्री के पास बने कट से पहले ट्रक अचानक खराब हो गया। ट्रक खराब होने से सड़क संकरी हो गई। लेकिन यातायात अधिक होने की वजह से वाहन चालक वहां से जल्दी गुजरने की कोशिश में इधर-उधर से वाहनों को गुजारने का प्रयास करने गले। इसी जल्दबाजी में एक दूसरे के आगे पीछे वाहन फंसते चले गए। देखते ही देखते यहां भयानक जाम की स्थिति बन गई। वाहनों के पहिए पूरी तरह से जाम हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जाम खुलवाने की कोशिश की जाने लगी, लेकिन वाहन बुरी तरह से फंसे होने की वजह से काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दो घंटे बाद बमुश्किल वाहनों को किसी तरह से हटाया गया। खराब ट्रक को भी साइड कराया गया। इसके बाद यहां यातायात सुचारू हो पाया। जाम की वजह से नेशनल हाईवे से गुजरने वाले वाहनों में सवार यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें