फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र को स्कूल में मोबाइल पर बात करने से रोका, तो शिक्षक पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गजरौला।
नगर के शिव इंटर कालेज में इंटर के छात्र को मोबाइल पर बात करने से रोकना शिक्षक को मंहगा पड़ गया। आरोपी छात्र ने साथियों संग मिलकर भरे बाजार शिक्षक पर हमला कर दिया। जमकर मारपीट की गई। मौके पर पहुंचे अन्य शिक्षकों ने साथी को बचाया। पुलिस ने आरोपी एक छात्र को हिरासत में ले लिया। मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
नगर के शिव इंटर कालेज में प्रधानाचार्य कैप्टन सूदन सिंह ने मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लगा रखा है। इसी का अनुपालन करते हुए विज्ञान के शिक्षक ज्ञानेश कुमार चौहान ने सोमवार को कालेज में मोबाइल पर बात कर रहे इंटर के छात्र गांव चौबारा निवासी रवि को रोका था। इस दौरान शिक्षक रवि को प्रधानाचार्य के पास ले गए थे और पूरी बात बताई थी। प्रधानाचार्य ने रवि से अपने पिता को कालेज बुलाकर लाने के लिए कहा था। अगले दिन यानी मंगलवार को रवि कालेज तो पहुंचा लेकिन पिता को नहीं बुलाकर लाया। इस पर शिक्षक ज्ञानेश कुमार ने छात्र को कक्षा से बाहर करते हुए प्रधानचार्य के पास ले गए थे। छात्र को फिर पिता को साथ लाने के लिए घर भेज दिया। इसी बात से छात्र नाराज हो गया। बुधवार को कालेज की छुट्टी के बाद शिक्षक ज्ञानेश कुमार घर जा रहे थे। माल गोदाम रोड पर साप्ताहिक बाजार में भीड़ के दौरान आरोपी छात्र ने साथियों के साथ मिलकर शिक्षक पर हमला कर दिया। जमकर मारपीट की गई। इस दौरान शिक्षक मामूली रूप से घायल भी हो गया। पीछे से आ रहे अन्य शिक्षक साथियों ने ज्ञानेश को बचाया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस को देख आरोपी छात्र भागने लगे। लेकिन एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। एकत्र होकर शिक्षक थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी गई। मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कालेज के तीन छात्रों ने अन्य बाहरी युवकों के साथ मिलकर शिक्षक से मारपीट की। आरोपी छात्र रवि, पवन, सुमित व काविंद्र के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई है। स्कूल से आरोपी छात्रों का नाम काटा जाएगा।
- कैप्टन सूदन सिंह, प्रधानचार्य, शिव इंटर कालेज गजरौला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें