फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैदनगली में 12 बच्चे खसरे की चपेट में 

Thu, 12 May 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
मेडिकल स्टूडेंटस को ‌मिली सौगात - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सैदनगली गांव में खसरा फैलने से करीब बारह बच्चे बीमार हो गए हैं। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चों का टीकाकरण भी किया, लेकिन वैक्सीन खत्म होने की वजह से सभी बच्चों का टीकाकरण नहीं हो पाया। ग्रामीणों ने नियमित टीकाकरण कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


हसनपुर क्षेत्र के गांव सैदनगली में खसरे का प्रकोप है। गंाव की अवनी गुप्ता, शिवांगी, चंद्रवीर, गुड़िया, अरशद, अंशिका, अंजिल, तनु, ज्योति और शिखा समेत करीब बारह बच्चे खसरे की चपेट में है। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

गांव के सभी बच्चों का टीकाकरण भी नहीं कराया जा सका है। ग्रामीणों का कहना है कि बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम टीकाकरण करने आई थी, लेकिन वैक्सीन खत्म हो जाने के कारण सभी बच्चों का टीकाकरण नहीं हो सका है। गांव में खसरे का प्रकोप दिखने के बाद ग्रामीणों में स्वास्थ्य विभाग के प्रति नाराजगी है। ग्रामीणों ने नियमित टीकाकरण कराने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें