फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबडडी टीम गोरखपुर रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। सोमवार से बुधवार तक होने वाली प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए मंडल स्तरीय कबड्डी टीम शनिवार की देर रात गोरखपुर रवाना हुई। गोरखपुर रवाना हुई कबड्डी टीम में नगर की दो बालिकाएं भी शामिल हैं। परिजनों ने शुभकामनाओं के साथ बालिकाओं को रवाना किया।
विज्ञापन

गोरखपुर में सोमवार से बुधवार तक प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रदेश के सभी मंडलों की टीम प्रतिभाग करेगी। यहां से नेशनल टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन भी किया जाएगा।
मंडल की सीनियर वर्ग की 16 सदस्यीय टीम में नगर के लायंस कन्या इंटर कालेज की चार बालिकाएं भी शामिल हैं। इनमें कोमल, चंचल, मुस्कान व राहिल शामिल हैं। मुस्कान व राहिल की अचानक तबियत खराब हो गई। शनिवार की देर रात खेल शिक्षिका दीपा देवल के नेतृत्व में कोमल व चंचल गोरखपुर के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपा देवल ने दावा किया कि उनकी दोनों खिलाड़ी का नेशनल की टीम में चयन निश्चित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें