फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लायनेस क्लब का अधिष्ठापन समारोह संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। लायनेस क्लब की डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन सुमन कौशिक ने कहा है कि समाज के गरीब व वंचित वर्ग के लोगों की सेवा करना मानवता की सेवा करना है। उन्होंने क्लब की सदस्याओं से अपील की कि वे मूलभूत सुविधाओं से वंचित महिलाओं को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आगे आएं। वह लायनेस क्लब इंद्रधनुष के अधिष्ठापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने आई थी। इस अवसर पर नए पदाधिकारियों को अधिष्ठापन कराया गया। चार नई सदस्याओं का परिचय कराया गया।
विज्ञापन

नगर के एक बारातघर में हुए कार्यक्रम में सुमन कौशिक ने कहा कि तमाम सख्त कानूनों के बावजूद महिलाओं पर अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। समाज के लोगों की मानसिकता बदलने की आवश्यकता है। उन्होंने टेलीविजन पर परोसी जा रही अश्लीलता पर भी गहरी चिंता व्यक्त करते हुए इस पर नियंत्रण की मांग की। शिखा गुप्ता ने क्लब की नए पदाधिकारियों का अधिष्ठापन कराया। अलका रस्तोगी को अध्यक्ष, एकता त्यागी को सचिव, सिम्मी अग्रवाल को जोन चेयरपर्सन बनाया गया है। रूपम रस्तोगी, पूजा मित्तल, प्रियंका त्यागी, पुनीता सिंह नई सदस्य बनाई गई। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट सचिव सुधा शर्मा, कंचन दत्त शर्मा, मीनाक्षी जैन, बबीता सिंह, मंजू सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें