फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाकोवाली में स्वास्थय विभाग ने लगाया कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। बाढ़ से प्रभावित रहे खादर क्षेत्र के गांव ढाकोवाली में पिछले दो दिन में हुई दो मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बाढ़ग्रस्त रहे गांवों में फागिंग कराई गई और मेडिकल कैंप लगाकर ग्रामीणों को दवाएं वितरित की गई। ग्रामीणों के खून के नमूने लेकर स्लाइड बनाई गई है। मलेरिया की आशंका वाले रोगियों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

ढाकोवाली गांव में छात्रा व उसकी ताई मानदेय की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में है। शनिवार को मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एक टीम ढाकोवाली, शीशोवाली, जाटोवाली, विशावली, सुलतानपुर, रमपुरा खादर आदि गांवों में पहुंची। टीम ने ग्रामीणों का परीक्षण कर उपचार किया। खादर के गांवों में फागिंग कराई गई। चिकित्साधीक्षक डा. आरए गौतम ने बताया कि ढाकोवाली में 23 रोगियों को दवाएं दी गईं और 21 ग्रामीणों की ब्लड स्लाइड बनाई गई। टीम में योगेश श्रीवास्तव, सुरेंद्र यादव, महेश शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें