फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के कान के कुंडल ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। सरकारी योजना का लाभ दिलाने के बहाने एक युवक ने एक महिला के कानों के कुंडल ठग लिए। महिला को बाद में ठगे जाने का पता चला। पति की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। एक माह पहले भी इसी तरह की घटना को अंजाम देते हुए चौहड़पुर बगद की एक महिला के कानों के कुंडल ठग लिए गए थे।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह नगर के मुहल्ला चामुंडा निवासी एक युवक मुन्नू के घर आया। उसने स्वयं को उनका रिश्तेदार बताते हुए सरकारी योजना का लाभ उठाने का झांसा दिया। युवक का कहना था कि सरकारी योजना का लाभ केवल महिलाओं को मिल रहा है। उसके ऑफर पर मोहल्ले की चार महिलाएं उसके साथ चली गईं। अमरोहा रोड पर उसने सुषमा नामक महिला को छोड़कर बाकी को भेज दिया। अन्य महिलाओं के चले जाने के बाद उसने सुषमा के कानों के कुंडल यह कह कर उतरवा लिए कि यदि अधिकारियों ने कान में कुंडल देख लिए तो लाभ नहीं मिलेगा। सुषमा ने उसके झांसे में आकर अपने कुंडल उतार कर उसे दे दिए। युवक कुंडल लेकर गया तो वापस नहीं आया। सुषमा को एहसास हो गया कि उसे ठग लिया गया है। पति की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें