फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर हर-हर महादेव के जयकारों गूंज

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर बढ़नी शुरू हुई कांवड़ियों की संख्या
विज्ञापन

हरिद्वार से कांवड़ लेने जाने को रवाना होने लगे शिवभक्त

अमर उजाला ब्यूरो
गजरौला। नेशनल हाईवे पर हर-हर महादेव के जयकारों की गूंज सुनाई देने लगी है। ब्रजघाट गंगा से जलभर कर शिव भक्त अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। वहीं हरिद्वार से कांवड़ लाने के लिए भोले के भक्त ट्रेनों व बसों के रवाना होने शुरू हो गए हैं। हाईवे पर कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए उचित व्यवस्था की गई है। हाईवे के सभी कटों को बंद करा दिया गया है। कांवड़ियों की संख्या बढ़ती देख शुक्रवार को रूटडायवर्जन किया जा सकता है।
विज्ञापन

21 जुलाई को महाशिवरात्रि पर मुख्य जलाभिषेक किया जाएगा। लेकिन कांवड़ यात्रा सात जुलाई से ही शुरू हो गई थी। दस जुलाई यानि सोमवार को शिवालयों में जाभिषेक किया गया था। अब शुक्रवार से फिर ब्रजघाट से कांवड़िए कांवड़ लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ने लगेंगे। दूर जनपदों के शिवभक्त गुरूवार शाम को ही ब्रजघाट से कांवड़ लेकर रवाना होने शुरू हो गएप् हाईवे पर हर-हर महादेव के जयकारों की गूंज खूब सुनाई देने लगी है। उधर, हरिद्वार से कांवड़ लाने के लिए भी शिवभक्त रेल व बसों से हरिद्वार के लिए रवाना होने शुरू हो गए है। थानाध्यक्ष अशोक सोलंकी ने बताया कि यदि हाईवे पर कांवड़ियों के जत्थे बढ़ने शुरू हुए तो शुक्रवार को रूट डायवर्जन किया जा सकता है। कांवड़ियों के सुरक्षा के लिए हाईवे के कटों के बंद करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें