अमरोहा। सामूहिक विवाह का आयोजन नौ फरवरी को है। धार्मिक कार्यक्रम के बाद जिले के 243 जोड़े वैवाहिक जीवन में प्रवेश करेंगे। कन्या को 35 हजार रुपये मिलेंगे। इसके अलावा उनके आवभगत के लिए लजीज पकवान की व्यवस्था है। इस पर कुल 14.58 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और प्रतिष्ठित व्यक्ति वर-वधू को आशीर्वाद देंगे।
समाज कल्याण विभाग की ओर से जिले में सामूहिक विवाह का आयोजन नौ फरवरी को है। शहर के मिनी स्टेडियम में दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। जिले के प्रत्येक ब्लॉक और नगरीय निकाय में फॉर्म जमा करने वाले जोड़ों को उपस्थित रहना है। इसमें लड़का और लड़की पक्ष के लोग हिस्सा लेंगे। धार्मिक मान्यता के अनुसार प्रत्येक जोड़ा वैवाहिक कर्मकांड करेंगे। विभाग ने आयोजन को बेहतर बनाने के लिए तैयारी कर ली है। इसके तहत 1.23 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। प्रत्येक जोड़ा के खाना के लिए छह-छह हजार रुपये का भुगतान होगा। इसके अलावा 10 हजार रुपये का सामान दिया जाएगा। सबसे अधिक अमरोहा ब्लॉक में 30, सबसे कम हसनपुर और गंगेश्वरी में 20-20 जोड़ा हैं। वहीं जिला पंचायत की ओर से 16 जोड़ों का विवाह होगा। इसके साथ ही प्रत्येक नगरीय निकाय के 10-10 जोड़ा सामूहिक विवाह में शामिल होंगे। समाज कल्याण अधिकारी संजीव नयन मिश्र ने कहा कि तैयारी पूरी कर ली गई। सामूहिक विवाह में धार्मिक मान्यता के अनुसार कार्यक्रम होगा। प्रत्येक जोड़ा को 10-10 हजार रुपये का सामान दिया जाएगा। वहीं उनके लिए भोजन का इंतजाम भी है।